फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर :: भिकियासैंण सीएचसी में होगी अब टीबी की जांच

Tue, 25 Jul 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण विकासखंड के लोगों को अब टीबी और कोरोना की जांच के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी होगी। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएचसी में ट्रूनेट मशीन स्थापित की है। ऐसे में टीबी मरीजों की तुरंत जांच होगी और उनका शीघ्र उपचार शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

भिकियासैंण सीएचसी में अब तक टीबी की जांच की सुविधा नहीं थी, जिससे संभावित मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने बताया कि जांच शुरू हो गई है। इससे भिकियासैंण के साथ ही स्याल्दे विकासखंड के मरीजों को खासा लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें