फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को दिखाया अनुपस्थित

Tue, 25 Jul 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंंह जीना विवि से संबद्ध अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत परिसर और महाविद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों पर विवि की लापरवाही भारी पड़ रही है। कई विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित दिखा दिया गया तो कई विद्यार्थियों के अंकतालिका में अंक नहीं चढ़े हैं। ऐसे में सभी महाविद्यालयों के 700 से अधिक विद्यार्थी विवि की इस गलती की मार सहते हुए इसे ठीक कराने के लिए हेल्प डेस्क के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। इसके बाद भी इस समस्या का समाधान करना उनके लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के प्रशासनिक भवन में बनी हेल्प डेस्क में लगी विद्यार्थियों की कतार विवि प्रबंधन की लापरवाही की पोल खोल रही है। एसएसजे परिसर समेत कई महाविद्यालय के विद्यार्थी अंकतालिका में हुई गड़बड़ी सुधारने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। कई विद्यार्थियों की अंकतालिकाओं में विषय के अंक नहीं चढ़े तो किसी के असाइनमेंट के अंक नहीं जुड़े हैं।
परीक्षा देने के बावजूद विद्यार्थियों को विषय में अनुपस्थित दिखाया गया है। इससे विद्यार्थियों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रह है। विवि प्रबंधन के मुताबिक ऐसे विद्यार्थियों की परिसर और महाविद्यालयों से विषय अंक सूची मंगवाई जा रही है। इसके बाद अंकतालिकाओं की त्रुटि दूर हो सकेगी। फिलहाल विद्यार्थियों को राहत पहुंचाते हुए विवि ने सीओपी के तहत अगले सेमेस्टर में प्रवेश दे दिया है। लेकिन यह गड़बड़ी कब तक दूर होगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। संवाद
विज्ञापन


बोले विद्यार्थी
- मेरे असाइनमेंट के नबंर अंकतालिका में नहीं चढ़े है। अंकतालिका के आधार पर परीक्षा में असफल दिखाय गया है। कंपाटमेंट के तहत अगले सेमेस्टर में प्रवेश मिला है। - भारत बिष्ट।
-
अंकतालिका में नंबर नहीं चढ़ने से मुझे सीओपी के तहत अगले सेमेस्टर में एडमिशन दिया गया है। अंकतालिकाओं में गड़बड़ी होने से कई विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है। - राहुल कनवाल।

विद्यार्थियों की अंकतालिकाओं में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए संबंधित परिसर और महाविद्यालयों से अंकों की सूची मांगी गई है। सूची आने के बाद ही अंकतालिकाओं की त्रुटि दूर हो सकेगी। - प्रो. जीसी साह परीक्षा नियंत्रक, एसएजे विवि, अल्मोड़ा।

विवि की लावरवाही का खामियाजा विद्यार्थी भुगत रहे हैं। जल्द अंकतालिका में गड़बड़ी का समाधान होना चाहिए, ताकि प्रभावित विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में न पड़े। - देवाशीष धानक, छात्र महासंघ अध्यक्ष, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें