फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए 15 से आंदोलन करेंगे गवाड़ के लोग

Tue, 02 Jan 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ साल पहले राज्य सेक्टर से स्वीकृत कोटिला-गवाड़ मोटर मार्ग से सुरईखेत मिलान मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने 14 जनवरी तक कार्य शुरू नहीं होने की स्थिति में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मालूम हो कि सुरईखेत के लिए मिलान मार्ग को 2008-09 में राज्य सेक्टर से स्वीकृति मिली थी। यह मिलान मार्ग साढ़े सात किमी है। इसके लिए 5.98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। लेकिन लोनिवि द्वारा अभी तक मात्र तीन किमी मोटर मार्ग का ही निर्माण किया गया है। बाकी हिस्से में कार्य  ठप पड़ा है। आधे अधूरे मार्ग का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

इस मार्ग से कोटिला, गवाड़, खगरेटी, फल्द्वाड़ी, मुसनौला, वलना के ग्रामीणों को लाभ मिलना है। गवाड़ के ग्रामीणों ने आम बैठक कर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि 14 जनवरी तक यदि निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो 15 जनवरी से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। यह आंदोलन पंचायत घर गवाड़ में होगा। इस संबंध में विधायक, जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजे गए हैं। बैठक में प्रधान हिम्मत सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें