अल्मोड़ा। लंबे समय से बदहाल लक्ष्मेश्वर- गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग के दिन बहुरेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। करीब 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से नगर की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
टम्टा ने कहा कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण मार्गों के विकास के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल था। सड़क के पुनर्निर्माण के बाद लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहां पर मेयर अजय वर्मा, सीडीओ दिवेश शाशनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा , लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता सहित पार्षद और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद