फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डीआईसी में सात कर्मचारियों की हुई तैनाती, बेरोजगारों के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

Wed, 12 Jun 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) में लंबे समय बाद सात कर्मियों की तैनाती हुई। नए कर्मचारियों की तैनाती होने से जिले के हर बेरोजगार तक विभाग की पहुंच आसान होगी। युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन


जिले में कुटीर और लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वर्ष 1984 में धारानौला में डीआईसी खोला गया। केंद्र लंबे समय से अधिकारी, कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा था। ऐसे में युवाओं को विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। यहां 33 पदों के सापेक्ष 10 कर्मी तैनात होने से उनके लिए 11 विकासखंड के हर गांव के युवाओं को रोजगार से जोड़ना चुनौती बना हुआ था। अब विभाग में सहायक प्रबंधक के छह और सहायक लेखाकार के एक पद पर नियुक्ति होने से कर्मचारियों को काम के अतिरिक्त बोझ से निजात मिलेगी। विभाग की योजनाओं का लाभ भी बेरोजगारों को मिल सकेगा।



21 पदों पर नियुक्ति का इंतजार

अल्मोड़ा। विभाग में सृजित 33 पदों के सापेक्ष अभी भी 21 पद रिक्त हैं। केंद्र में नए कर्मचारियों की तैनाती होने के बाद भी यहां प्रबंधक के दो, सहायक प्रबंधक के पांच, अपर सांख्यिकी अधिकारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, वैयक्तिक सहायक, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक, सहायक विकास अधिकारी प्रथम, सहायक विकास अधिकारी द्वितीय, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक का पद खाली है।
विज्ञापन




लक्ष्य प्राप्ति होगी आसान

अल्मोड़ा। जिला उघोग केंद्र एमएसवाई, पीएमजीपी और सीएम नैनो योजना के तहत बेरोजगारों को उघोग स्थापित करनें के लिए ऋण उपलब्ध कराता है। इसके लिए उसे हर साल लक्ष्य मिलता है। अब रिक्त पदों में कर्मियों की तैनाती होने से उनके लिए लक्ष्य तक पहुंचाना आसान होगा।


कोट

- रिक्त पदों के कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए मुख्यालय से मांग की गई थी। इसके बाद केंद्र में सहायक प्रबंधक के छह और सहायक लेखाकार की तैनाती हो गई है। दूसरे खाली पदों को भी भरने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- मीरा बोहरा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें