फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मैदान में भीषण गर्मी से परेशान लोग पहुंच रहे हैं पहाड़, बसें पैक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में सैलानियों की बढ़ती आवाजाही से बसों में भी भीड़ बढ़ गई है। भीड़ के कारण कई बार बस में सीट नहीं मिल पाती है। जिस कारण यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

जिले के बिनसर, कसारदेवी, रानीखेत समेत अन्य हिल स्टेशनों पर काफी संख्या में सैलानी घूमने पहुंचे हैं। केमू, रोडवेज बस स्टेशनों के साथ ही टैक्सी स्टैंड में यात्रियों की भीड़ रही। हल्द्वानी, रानीखेत को आने जाने वाले वाहन यात्रियों से पैक होकर गए। बसों में पहले सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ रही। कई बसें यात्रियों से फुल हो गई जिससे कुछ यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। इससे उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ी। बसों में सीट के लिए यात्रियों को स्टेशनों पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बस आते ही लोग सीट के लिए टूट पड़े।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें