फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नन्ही परी को न्याय देने के लिए स्याल्दे में सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सीमांत जिले पिथौरागढ़ की लाडली को न्याय देने के लिए स्याल्दे के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

रविवार को सड़क पर उतरे लोगों ने लाडली के हत्यारे को फांसी दो के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सात वर्ष की मासूम लाडली के साथ एक हैवान ने दरिंदगी कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। उसे हाईकोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट में सरकार मजबूत पैरवी नहीं कर पाई और साक्ष्याें के अभाव में दरिंदा बरी हो गया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पीटीशन दाखिल कर उसे दोबारा फांसी दिलाने की मांग की। इस मौके पर उत्तराखंड जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील टम्टा, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र नेगी, राम सिंह, भोपाल सिंह, सतीश चंद, आनंद राम, राकेश बिष्ट, प्रताप सिंह , विजय उनियाल, चंदन राम कोहली, क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र रजवार, करन नेगी,प्रताप लोहनी, भुवन मनराल, गरिश आर्य, भुवन सिंह, पूर्व सैनिक हीरा दत्त बालोदी,भूपी ठाकुर, गोविंद राम, रमेश टम्टा,बालम, हरीश आर्य, गणेश, तारा प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें