फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल संकट से जूझ रही जनता

विज्ञापन
अल्मोड़ा के कफलकोट में टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जल संकट से लोग परेशान हैं। दूर दराज स्थित क्षेत्रों के लोगों को अधिक परेशान होना पड़ रहा है। वहीं शहर में भी जल संस्थान पर्याप्त पानी सप्लाई करने में असफल साबित हो रहा है।

विज्ञापन


जल संस्थान शहर में पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं कर पा रहा है। वहीं पानी खुलने का समय भी निश्चित नहीं है। जिस कारण लोगों को पानी खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इससे उनके अन्य कार्यों में भी व्यवधान पड़ता है। 

दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में जल स्रोतों में पानी का स्तर घटने से लोग परेशान हैं। जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलने से प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर रहना लोगों की मजबूरी हो गया है।
विज्ञापन


सड़क से लगे कुछ क्षेत्रों में तो जल संस्थान टैंकरों से पानी दे रहा है, लेकिन पैदल दूरी पर स्थित गांवों में पेयजल आपूर्ति करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल संस्थान ने बुधवार को कफलकोट, सल्ला रौतेला, डीनापनी, चितई, वड्यूरा, बडगल रौतेला, सैल बाईपास आदि इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें