फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के खिलाफ विभिन्न संगठनों के लोग गांधी पार्क में धरने पर बैठे

विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को दोपहर बारह बजे से दो बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और प्राधिकरण के खिलाफ नारे लगाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द प्राधिकरण समाप्त नहीं किया गया तो जनता को साथ लेकर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर समिति के संयोजक नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि दो साल से भी अधिक समय से जनविरोधी प्राधिकरण को हटाने की मांग जनता कर रही है, पर सरकार जनता की मांग पर उदासीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का डीडीए लागू करने का फैसला पूरी तरह जनविरोधी है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा जैसे विपरीत भौगोलिक परिस्थिति के शहर में प्राधिकरण को लागू किया जाना अनुचित है।
वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि जनहित में अल्मोड़ा की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त किया जाए। धरने की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने और संचालन कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे ने किया। धरने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, हर्ष कनवाल,लीला खोलिया, दिनेश जोशी, आनंदी वर्मा, राजू गिरी, सभासद सचिन आर्या, वैभव पांडे, लता तिवारी, राधा बिष्ट, महेश चंद्र, चंद्रमणि भट्ट आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें