अल्मोड़ा टैक्सी स्टैंड में वाहन के इंतजार में खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली मनाने के लिए नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं और बाहरी प्रदेशों के लोग घरों को लौटने लगे हैं। बुधवार को दिन भर केमू, रोडवेज बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ रही।
दीपावली पर्व मनाने के लिए लोग घरों को लौटने लगे हैं। बुधवार को काफी संख्या में लोग घरों को लौटे। नगर के केमू, रोडवेज और धारानौला बस स्टेशनों समेत टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। बसें पैक होकर गंतव्य को रवाना हुईं। बस स्टेशनों में सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री परिवार सहित स्टेशनों में बसों का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद वाहन मिलने के बाद वह गंतव्य को रवाना हुए। जिला मुख्यालय से मैदानी क्षेत्रों को जाने के लिए पर्याप्त वाहन थे, लेकिन जिले के पर्वतीय क्षेत्र की रूटों पर केमू, रोडवेज की पर्याप्त बसें नहीं होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।