फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे विवि में परीक्षा तिथि बढ़ी, विद्यार्थियों को मिली राहत

Mon, 20 Nov 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों में एनईपी पाठ्यक्रम के बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 28 नवंबर से होंगी। परीक्षा तिथि बढ़ने से विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन


एसएसजे विवि से संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों में एनईपी पाठ्यक्रम की परीक्षा तिथि 20 नवंबर निर्धारित थी जिसका विद्यार्थी विरोध कर रहे थे। विद्यार्थियों का कहना था कि दशहरा, छात्रसंघ चुनाव और फिर दीवाली पर्व के अवकाश के चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में परीक्षा तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। इसके लिए उन्होंने जगह-जगह आंदोलन कर कुलपति को ज्ञापन भी भेजा। विवि प्रबंधन ने परीक्षा तिथि बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत पहुंचाई है। एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश सामंत ने बताया कि अब परीक्षा 28 नवंबर से होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से विवि की वेबसाइट से परीक्षा संबंधी जानकारी लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें