अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में खुद चलती व्हील चेयर का वीडियो वॉयरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर विभिन्न संगठनों ने सीओ विमल प्रसाद को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की वीडियो से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। वहीं उन्होंने लापता सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह जीना को जल्द खोजने की भी मांग की। इस मौके पर रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल, अमित साह, वैभव पांडेय, अर्जुन बिष्ट, पीतांबर पांडेय, सुनील कर्नाटक, प्रतेश पांडेय आदि शामिल रहे। संवाद