फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में दो सड़कें बंद, आठ गांवों के लोग परेशान

Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के बाद जिले में सौधार-पनुवाद्योखन, सुनाड़ी-मल्ला बिनौला सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिरने से आवाजाही ठप है। इससे आठ से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कटा है। क्षेत्र की दो हजार से अधिक की आबादी को इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण किसी तरह जान जोखिम में डालकर इन सड़कों पर पैदल आवाजाही कर बाजार और उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा कि बंद सड़कों को खोलने का कार्य प्रगति पर है। संवाद
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
अल्मोड़ा। सोमवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित आसपास के हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश होने के चलते बाजार में सूनसानी छाई रही। आधे घंटे बाद बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। वहीं बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें