रानीखेत अस्पताल से ईएनटी डॉक्टर का स्थानांतरण रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजते कांग्रेसी। संव
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ईएनटी सर्जन का तबादला किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। कांग्रेसियों ने यहां तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर तत्काल तबादला रोकने की मांग की है। कहा कि भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर चुकी हैं। जबकि शिक्षा का भी बुरा हाल है। तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेसी धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्षों बाद राजकीय अस्पताल में ईएनटी सर्जन के रूप में डा नरेंद्र सिंह की नियुक्ति हुई, लेकिन दो महीने बाद ही उनका तबादला कर दिया गया। जिससे दूर दराज से आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यहां अधिकांश ईएनटी से संबंधित रोगी पहुंचते हैं। कहा कि यदि शीघ्र ईएनटी डाक्टर का तबादला निरस्त नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापनदेने वालों में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उपसचिव विनीत चौरसिया, जिला अध्यक्ष हॉकी संघ अगस्त लाल साह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला, जिला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, चंदन बिष्ट, संदीप बंसल, दीप उपाध्याय, राजू आदि थे। इधर, अस्पताल के अधीक्षक डा. केके पांडेय ने बताया कि ईएनटी सर्जन का तबादला हो गया है। लेकिन जनदबाव के चलते सीएमओ ने जिलाधिकारी को तबादला रोकने की अपील की है। लेकिन अभी तक मेरे पास कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।