रानीखेत (अल्मोड़ा)। पुलिस ने सराईखेत मार्ग पर एक युवक के कब्जे से 10 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। रानीखेत के सीओ तिलक राम वर्मा और सीओ ऑपरेशन ओशीन जोशी ने बताया कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस अभियान चला रही है।
संयुक्त टीम ने सराईखेत मोटर मार्ग पर चेकिंग के दौरान नमन अग्रवाल को शक के आधार पर पकड़ा। उसके कब्जे से कुल 10.8 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। सीओ ने बताया कि आरोपी गुलरघट्टा थाना रामनगर का रहने वाला है। वह यहां से गांजा ले जाकर तराई में बेचता था।