फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बावन सीढ़ी का गेट हटाने की चर्चा पर भड़के लोग

Wed, 12 Aug 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के बावन सीढ़ी क्षेत्र में निगम की ओर से लगाए गए गेट को हटाने के मामले में क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ गई। क्षेत्रवासियों और पार्षदों ने मेयर से मुलाकात कर गेट को यथावत रखने की मांग की। लोगों ने कहा कि गेट हटने से क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही बढ़ सकती है और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

गेट हटाए जाने की चर्चा के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्षद मेयर के पास पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गेट लगाने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हुई है। इसे हटाने का निर्णय स्थानीय लोगों के हित में नहीं होगा। चर्चा के बाद फिलहाल गेट को नहीं हटाने पर सहमति बनी है। तय व्यवस्था के अनुसार बावन सीढ़ी का गेट प्रतिदिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार गेट खोला जा सकेगा। वहां एलके पंत, घनश्याम लोहनी, भूषण पांडे, दीपक जोशी, हेम चंद्र पंत, धीरेंद्र कुमार पांडे, देवेंद्र भट्ट, दीपा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें