अल्मोड़ा संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा ने भाजपा लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने टम्टा को
टिकट मिलने पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इससे पहले टम्टा ने चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में पूजा अर्चना की।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टम्टा ने कहा कि देश की सवा सौ करोड़ की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास कर रही है। मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण आज दुनिया के देश भारत से दोस्ती चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल तक उन्होंने ईमानदारी के साथ काम किया। इससे पहले अजय टम्टा ने चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर विधायक विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला, विधानसभा संयोजक धर्मेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, हवालबाग ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, मीडिया प्रभारी राजीव गुरुरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, डा. गोविंद लाल, गोपाल नयाल, देवाशीष नेगी, कृष्णबहादुर, लता बोरा, किरन पंत, विद्या बिष्ट, लक्की वर्मा, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, चंद्रा जोशी, विक्रम बिष्ट, आनंद डंगवाल, ख्याली पांडे, दर्शन रावत, ललित मेहता, कमल बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, राजा खान आदि मौजूद थे।