फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की जनता ने पार्वती को जिताने का बनाया मन: भट्ट

Sun, 27 Aug 2023 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा मे पत्रकार वार्ता करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। संवाद 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की जनता ने पार्वती दास को भारी बहुमत से विजयी बनाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि स्व. चंदन राम दास का बागेश्वर से काफी लगाव रहा है। उन्होंने काफी विकास कार्य किए हैं। उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है। बागेश्वर की जनता ने पार्वती दास को भारी बहुमत से विजयी बनाने का मन बना लिया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग विश्व में भारत की मजबूती का संदेश दिया है। मोदी शासन काल में देश की सीमाएं मजबूत हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, रवि रौतेला, लता बोरा, अजय वर्मा, आनंद कनवाल, वीरेंद्र आर्य, जगत तिवारी, संजय बिष्ट, मनीष जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें