अल्मोड़ा। व्हील चेयर के अपने आप चलने का वायरल वीडियो अल्मोड़ा मेडिकल काॅलेज बेस अस्पताल का ही निकला। मेडिकल काॅलेज कर्मचारी ने वीडियो बनाकर वायरल किया था। मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो बनाने वाले प्लांट आपरेटर को निलंबित कर दिया है।
हाल में ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें व्हील चेयर खुद ही चलते हुए दिखाई दे रही है। ये वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद बेस अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की।
कमेटी की जांच में वीडियो वायरल करने वाला अस्पताल का ही एक कर्मचारी निकला। सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल का ही कर्मचारी वीडियो बनाते हुए दिख रहा है। कॉलेज प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए वीडियो बनाने वाले कर्मचारी प्लांट ऑपरेटर सौरभ उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।
अल्मोड़ा मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि प्लांट ऑपरेटर ने गलत तरीके से वीडियो बनाकर वायरल किया। उसे एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है। कर्मचारी से लिखित में भी लिया है।