फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिन्हित किया जाएगा : रौतेला

Tue, 25 Apr 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बैठक लेते डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल अजय रौतेला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं, पुलिस उपाधीक्षक, स्थानीय अभिसूचना इकाई, यातायात सेल, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में माओवाद से जुड़े पोस्टर लगने की घटनाओं पर कहा कि माओवादी विचारधारा के व्यक्ति अपने प्रचार के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक करके यातायात व्यवस्था और अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय सभागार में हुई नागरिकों की बैठक में लोगों ने नगर की यातायात व्यवस्था, सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, किरायेदारों, बाहरी लोगों से आने वाले श्रमिकों का सत्यापन करने की मांग की। लोगों ने माओवाद से संबंधित पोस्टर आदि लगाने की घटनाओं पर चिंता जताई। डीआईजी ने कहा कि इन घटनाओं से पर्यटन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को सड़क के दोनों ओर वाहन खड़ा करने के मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही चरस, गांजे के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन और वृद्ध लोगों को यदि पुलिस की मदद की जरूरत पड़ी तो वह दूरभाष संख्या 100, 1090 और पुलिस कंट्रोल रूप नंबर पर फोन कर सकते हैं। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, नगर क्षेत्राधिकारी आरएस टोलिया, क्षेत्राधिकारी रानीखेत केआर आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, डीके सेन, बीएस मनकोटी, राजेश बिष्ट, राधा नेगी, विद्या बिष्ट, श्याम लाल साह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें