फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर में पाले में रपटी श्रद्धालुओं की कार, पांच घायल

Sat, 09 Dec 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम जा रहे यूपी के श्रद्धालुओं की कार आरतोला के पास पाले में रपट गई। हादसे में कार सवार पांच श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई हैं। जागेश्वर धाम के आसपास तापमान माइनस में पहुंचने से सड़क पर पाला जमने लगा है, इससे खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

देवदार जंगल से घिरे जागेश्वर धाम में इन दिनों न्यूनतम तापमान माइनस नौ डिग्री तक भी पहुंच रहा है। तापमान गिरने से आरतोला-जागेश्वर सड़क पर पाला जमने लगा है, जो खतरे का सबब बन रहा है। शनिवार को आरतोला के पास ढलान वाली सड़क पर यूपी से आ रहे श्रद्धालुओं की एक कार यूपी 26 एसी 5834 पाले में रपटकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पहाड़ी से टकरा गई। किसी तरह इसमें सवार यूपी के पीलीभीत, मुजफ्फर नगर निवासी पांच श्रद्धालु पार्थ जोशी, आर्यन त्यागी, यश त्यागी, शिवेंद्र दुबे, दर्श कुशवाहा सुरक्षित बच गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार के बाद सभी अपने घर रवाना हुए। आरतोला चौकी प्रभारी एसआई बलवीर सिंह ने कहा कि सभी को हल्की चोट आईं हैं। संवाद
विज्ञापन


जिले में ये सबसे खतरनाक सड़क
अल्मोड़ा। ठंड और पाले के लिहाज से आरतोला से जागेश्वर तक सड़क पुलिस चौकी के ऊपर से नीचे पुल तक खतरनाक है। हर साल जाड़ों में पाला गिरने के कारण इस सड़क पर दर्जनों हादसे होते हैं। कई गाड़ियां पुल से नीचे गधेरे में भी समा जाती हैं। यहां पाला गिरने से दुर्घटनाएं शुरू हो गई हैं और सुरक्षा के इंतजाम गायब हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें