भिकियासैंण में ठप पड़ा हैंडपंप।
- फोटो : अमर उजाला
तहसील चौक पर जल संस्थान द्वारा दो साल पहले स्थापित हैंडपंप ने इन दिनों ठप पड़ गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य मार्ग से तहसील को जाने वाले मार्ग के किनारे दो वर्ष पहले जल संस्थान ने यहां लगे हैंडपंप को सौर ऊर्जा सिस्टम से जोड़ दिया। जिसमें पांच हजार लीटर पानी का टैंक लगाया गया है। बीते तीन महीनों से इस हैंडपंप से पानी कम मात्रा में निकल रहा था लेकिन बीते कुछ दिनों से यह पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग आज भी यहां पानी लेने पहुंचते हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष विजय लटवाल , महामंत्री मदन मेहरा ,जगतसिंह , पुष्कर बंगारी , राजेंद्र रौतेला, जितेंद्र बिष्ट आदि ने जल संस्थान से शीघ्र हैंडपंप को ठीक करवाने की मांग की है।