फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिश पशुओं को लेकर आपस में भिड़े ग्रामीण और नगर पंचायत क्षेत्र के लोग

विज्ञापन
लावारिश पशुओं को लेकर आपस में भिड़ते लोग। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। लावारिस जानवरों को लेकर ग्रामीण और नगर पंचायत क्षेत्र के लोग आपस में ही भिड़ गए। लावारिस जानवरों ने लोगों की नाक में दम किया हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह द्वारा प्रशासन के सहयोग से नगर पंचायत क्षेत्र के पशुुओं को गो सदन भेजने की तैयारी की जा रही थी। पशुओं को तीन वाहनों के माध्यम से भेजा जा रहा था, ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वह अपने अपने क्षेत्रों से पशुुओं को खदेड़कर बाजार ले आए। उन्हें भी गो सदन भेजने की बात करने लगे। इस दौरान तीखी बहस हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र में लावारिश जानवरों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने तीन वाहनों से पंचायत क्षेत्र के पशुुओं को गो सदन भेजने की तैयारी कर ली थी, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों को भनक लगी तो विजयपुर, दैरी, घघलोड़ी, भुमकिया क्षेत्र के ग्रामीण पशुुओं को खदेड़ते हुए बाजार ले आए और इन पशुओं को भी गो सदन भेजने की मांग करने लगे। इसी बीच नगर पंचायत के निवासी और ग्रामीण आपस में भिड़ गए। उनके बीच तीखी नोक झोंक होने लगी, विवाद बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इस दौरान प्रधान पुष्पा तिवारी, हंसी देवी, देव राम, किशन रौतेला, हेमा त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, रमा त्रिपाठी, माया त्रिपाठी, गंगा उपाध्याय, रेवा त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी, ज्योति आदि भी मौजूद रहे।
विवाद के बाद गो सदन नहीं भेजे जा सके पशु
द्वाराहाट। विवाद के बाद गो सदन भेजने के लिए चयनित पशुुओं को गो सदन नहीं भेजा जा सका। सभी पशुओं को लावारिस छोड़ दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने कहा कि पूरे क्षेत्र के पशुुओं को गोसदन भेजना मुमकिन नहीं था। गांव के जनप्रतिनिधियों को भी पशुुओं को गो सदन भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए। इस अवसर पर सभासद विमला शाह, आनंदी शाह सहित भारी संख्या में व्यापारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें