फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर-दूर से रामलीला देखने पहुंच रहे लोग

Mon, 10 Oct 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में आयोजित रामलीला का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में अनेक स्थानों पर देर रात तक रामलीला मंचन चल रहा है।  नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दूर दराज से लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। देर रात तक दर्शक रामलीला का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

नंदादेवी में रावण-मंदोदरी संवाद, मेघनाथ-लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण शक्ति का मंचन हुआ। धारानौला में रामलीला में विभीषण-रावण संवाद, विभीषण का राम की शरण में जाना, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति के प्रसंगों का मंचन हुआ। हुक्का क्लब में रामलीला के आठवें दिन विभीषण-हनुमान संवाद, अशोक वाटिका, अक्षय कुमार वध, हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन, विभीषण संवाद, विभीषण का राम की शरण में जाना, रामेश्वर पूजन हुआ।

कर्नाटकखोला में नौंवे दिन की रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, डीएम सविन बंसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा ने किया। बालिकाओं ने वंदना की प्रस्तुति दी। रामलीला में रावण-अंगद संवाद, राम-हनुमान, लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद, लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का मंचन हुआ।
विज्ञापन


वंदना जोशी ने राम, बबीता बाफिला ने लक्ष्मण, बिट्टू कर्नाटक ने रावण, दीपक कर्नाटक ने अंगद, अनिल रावत ने हनुमान,  मनीष तिवारी ने मेघनाथ के  पात्र का अभिनय किया। सरकार की आली में रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। नगर में इसके अलावा राजपुर, एनटीडी, खत्याड़ी में चल रही रामलीलाओं में दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ रही है। उधर सोमेश्वर में सुग्रीव मिलन, बाली-सुग्रीव युद्ध, बाली वध, सीता की खोज, राम-विभीषण मिलन, हनुमान का सीता की खोज में जाना, लंका दहन,अक्षय कुमार वध आदि का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें