फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लिफ्ट खराब, सीढ़ियां चढ़ने में हांफ रहे रोगी

Wed, 02 Jul 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की लिफ्ट बीते तीन दिनों से खराब है। इसे सुधारने के लिए बरेली से आने वाला तकनीशियन अभी तक नहीं पहुंचा है। गर्भवती और बीमार लोगों को 50 से अधिक सीढ़ियां चढ़कर चिकित्सकों के कक्ष तक पहुंचना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसे ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। गर्भवती और बुजुर्ग महिलाओं सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें ऊपरी मंजिलों में पहुंचने में आसानी हो। लिफ्ट के खराब होने से मरीजों को ओपीडी, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसे जरूरी विभागों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये चौथी मंजिल पर स्थित हैं। सर्वाधिक दिक्कतें गर्भवती महिलाओं और बच्चों को हो रही है। इसके बाद भी इसे ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पीएमएस डॉ. एसची गड़कोटी ने कहा कि तकनीशियन बुलाए हैं। जल्दी ही लिफ्ट ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें