जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। बदलते मौसम के चलते बुखार, जुकाम, पेट दर्द, कान दर्द समेत मौसमी बीमारियों के मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी 600 के पार पहुंची।
सुबह से ही फिजिशियन, सर्जन, चर्म रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, ईएनटी विशेषज्ञ के कक्षों के बाहर मरीजों की कतार रही। यहां चिकित्सक से परामर्श मिलने के बाद मरीज दवा वितरण कक्ष पर पहुंचे तो उन्हें कतार में लगना पड़ा। अस्पताल में नगर सहित हवालबाग, लगमड़ा, सेराघाट, भैसियाछाना आदि क्षेत्रों से काफी संख्या में मरीज पहुंचे। इधर खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि काउंटरों में भी मरीजों की भीड़ दिखी। फिजिशियन डॉ. शिवानी ने बताया कि बदलते मौसम में सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खाने पीने में परहेज करना चाहिए।
चिकित्सकों ने देखे मरीज
फिजिशियन - करीब 140 से अधिक
सर्जन करीब 140 से अधिक
चर्म रोग करीब 120 से अधिक
बाल रोग करीब 140 से अधिक
ईएनटी करीब 140 से अधिक