फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन सूत्री मांगों के लिए दूसरे दिन भी चलाया जनसंपर्क

Tue, 06 May 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तीन सूत्री मांगो के लिए राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। मंगलवार को ग्रामीणों ने चाण, नौगांव, फड़का आदि क्षेत्र में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सभा का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव को जोड़ने वाली सड़क तो बन गई लेकिन अब तक सोलिंग और डामरीकरण नहीं हो पाया है। कहा कि वर्तमान में सड़क पर कई जगह गड्ढे होने के साथ जलभराव की स्थिति है। उन्होंने कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां अधिवक्ता विनोद तिवारी, गिरीश तिवारी, चंदन सिंह, गोपाल सिंह, नारायण सिंह, रतन सिंह, पंकज तिवारी, शंकर दत्त तिवारी, हिमांशु तिवारी,अशोक तिवारी, प्रेमा तिवारी, सुधा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें