अल्मोड़ा। तीन सूत्री मांगों के लिए नगर के गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 17वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शासन -प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बृहस्पतिवार को धरना स्थल में हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि हवालबाग ब्लाॅक के अंतर्गत खूंट, धामस, सेनार, रौन डाल, चाण में सड़क निर्माण के सात साल बाद भी सोलिंग और डामरीकरण नहीं हो सका है। इस कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। धरने में राष्ट्रीय नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, पूरन सिंह रावत, जोगा सिंह, आनंद कनवाल, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद