फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: इंटर में बराबर अंक लेकर सर्वोच्च रहे नकुल, मैत्रेयी, जन्मेजय

Thu, 01 May 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीआईएससीई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा के तीन छात्रों ने नकुल पांडे, मैत्रेयी पुरोहित और जन्मेजय पांडे ने बराबर अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान बनाया। तीनों ने 94.25 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उल्लेेखनीय है कि नकुल पांडे ने पूर्व में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी टॉप किया था। नकुल के पिता महेश चंद्र पांडे आकाशवाणी अल्मोड़ा में इंजीनियर हैं। मैत्रेयी के पिता डॉ. योगेश पुरोहित स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हैं जबकि माता वंदना पुरोहित हाईस्कूल ढौरा में शिक्षिका हैं। बच्चों की उपलब्धि पर संजय पांडे, पार्षद नवीन आर्य, दीप चंद्र जोशी, अखिलेश टम्टा, नंदन लाल साह, गौरव जोशी, भगवती जोशी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें