अल्मोड़ा। नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा कि मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे राज्य में आग की तरह फैल चुकी है। ममता सरकार में हिंदुओं खतरे में है। कहा कि हिंदू समाज लगातार पलायन का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एनआईए से हिंसा की जांच, बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंपने, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर निष्कासित करने आदि की मांग की।
ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह नयाल, विजय सिंह, गोविंद सिंह पिलख्वाल, भीमा पंवार, मनीष जोशी, कमल बिष्ट, नवीन विष्ट, आनंद सिंह कनवाल, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।