अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के एकमात्र फिजिशियन, ईएनटी, अस्थि रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी चिकित्सा शिविर में लगाने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉक्टर न होने से मरीजों को बेस और निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ा।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी जुकाम, बुखार, आखों, गठिया आदि रोगों के मरीजों में इजाफ हो रहा हैं। अस्पताल की ओपीडी 350 के पार पहुंच रही है। शनिवार अस्पताल में सुबह से ही मरीजों को भारी भीड़ रही। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक फिजिशियन, ईएनटी, अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती चिकित्सा शिविर में की गई हैं। इस सर्दी जुकाम, बुखार, आंखों का इलाज करने पहुंचे मरीजों को इमरजेंसी में इलाज करवाना पड़ा। कई मरीजों ने निजी अस्पतालों में इलाज करवाया।
क्या कहते हैं लोग
लमगड़ा से बुखार की दिक्कत लेकर मनोज सिंह इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। फिजिशियन के कक्ष पर ताला लगा था। ऐसे में उन्हें निजी अस्पताल का रुख करना पड़ा।
आंख में तेज दर्द और जलन से परेशान मनोज बिष्ट जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर न होने से उन्हें सात किमी दूर बेस अस्पताल ले जाना पड़ा।
- चिकित्सकों की ड्यूटी शिविर में लगने से समस्या पैदा हुई। प्रशासन के निर्देश के बाद ही चिकित्सकों की तैनाती शिविर में की गई है।
डॉ. एचसी गड़कोटी पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।