फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बढ़ रहा है लावारिस कुत्तों का आतंक

Wed, 12 Mar 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में लावारिस कुत्ते का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बीते एक माह में जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने के करीब 60 से अधिक मामले आ चुके हैं। आलम ये है कि कुत्तों के आतंक से लोगों का अकेले राह चलना मुश्किल हो गया है। नगर के लाला बाजार, धारानौला, धार की धूनी, खोल्टा, खत्याड़ी, राजपुरा, कर्नाटक खोला, पांडेखोला समेत कई इलाकों में लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है। धारानौला निवासी रमेश पांडे ने बताया कि नगर में सैकड़ों कुत्तों के झुंड सक्रिय हैं। यह कुत्ते राह चलते लोगों पर झपट जाते हैं। इसके चलते बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी डर लगा रहता है।
विज्ञापन


लावारिस कुत्तों के लिए समय-समय पर बधियाकरण अभियान चलाया जाता है। जल्द प्रक्रिया फिर शुरू होगी।

भरत त्रिपाठी सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें