फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कर विभाग के कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 03 Jul 2024 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य कर अधिकारी के पदों में कटौती के विरोध में कर विभाग के कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए राज्य कर भवन परिसर में धरना दिया। मंगलवार को कर्मियों ने धरना देते हुए कहा कि राज्य कर अधिकारी के पदों में कटौती होने से तृतीय श्रेणी के कार्मिकों के लिए पदोन्नति के अवसर खत्म हो जाएंगे। कहा कि सरकार को इस फैसले को बदलना होगा। चेतावनी दी कि अगर सरकार ने पदों को समाप्त किया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यहां भुवन बिनवाल, त्रिलोचन आर्या, मोनिका भाकुनी, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, मीनू खोलिया, पपींद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें