धौलछीना(अल्मोड़ा)। सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने धौलछीना ब्लॉक मुख्यालय स्थित रीप परियोजना से संचालित एग्रो फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं की ओर से बनाए गए विभिन्न उत्पादों की सराहना की। उन्होंने पैकेजिंग की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ताराचंद आर्य आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद