अल्मोड़ा। राज्य कर अधिकारी के पदों में कटौती के विरोध में कर विभाग के कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए राज्य कर भवन में धरना दिया। उनके कार्य बहिष्कार से कामकाज प्रभावित रहा।
सोमवार को प्रदर्शन के दौरान संगठन के शाखा अध्यक्ष भुवन बिनवाल ने बताया कि राज्य कर अधिकारी के 50 फीसदी पदों पर तृतीय श्रेणी के कार्मिकों की लंबी सेवा के बाद पदोन्नति होती है। वर्तमान में राज्य कर अधिकारी के 234 पद थे, जिसमें से 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती एवं 50 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाने की व्यवस्था थी। अब इन पदों में कटौती कर सरकार कर विभाग के कर्मियों के हितों की अनदेखी कर रही है। पदों पर कटौती होने से कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के अवसर खत्म हो जाएंगे। वहां पर त्रिलोचन आर्या, मोनिका भाकुनी, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, मीनू खोलिया, पपींद्र सिंह आदि थे।