फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में तीन घंटे अल्ट्रासाउंड ठप

Fri, 21 Jun 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के विभागीय कार्य से बेस अस्पताल जाने से तीन घंटे अल्ट्रासाउंड ठप रहा। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को दिन में विभागीय कार्य से बेस अस्पताल जाना पड़ा। ऐसे में अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में 40 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के देरी से लौटने से सिर्फ 25 मरीजों की ही जांच हो सकी और अन्य को निराश होकर घर लौटना पड़ा। हालांकि महिला मरीजों का महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हुआ। पीएमएस डॉ.एचसी गड़कोटी ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट को विभागीय कार्य से बेस जाना पड़ा। इससे जांच प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें