फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: केमू की बस और कार की टक्कर से एनएच जाम

Fri, 21 Jun 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एनएच पर केमू की बस और कार की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर से इनमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसमें और बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए। घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया। दो वाहनों की टक्कर से एनएच पर जाम लगा रहा। इससे यात्री, पर्यटक और वाहन चालक बेहाल रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर सिकुड़ा बैंड के पास केमू की बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक खोल्टा निवासी सुशील कुमार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा। संयोग से कार और बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए। टक्कर के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवाजाही शुरू कराई। धारानौला चौकी प्रभारी दिनेश परिहार ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें