फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौथे दिन भी जारी शिक्षकों का चॉकडाउन, ठप रहा पठन पाठन

Fri, 22 Aug 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लंबित मांगों का समाधान न होने से नाराज शिक्षक चौथे दिन भी चॉकडाउन कर शिक्षण कार्य से विरत रहे। इसके चलते विद्यालयों में पढ़ाई ठप रही और विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में शिक्षकों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। वहां डॉ. कपिल नयाल, संजय पांडेय, मदन सिंह, तारा दत्त भट्ट, डॉ. निर्मल पंत, डॉ. प्रदीप, धन सिंह धौनी, प्रमोद कुमार पांडेय, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, भगवत सिंह, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा शामिल रहे।
इधर जीआईसी बसर, पुभाऊं, गंगानगर मोतियापाथर समेत कई विद्यालयों में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानाचार्य पदों पर सीधी विभागीय भर्ती पर नाराजगी जताते हुए इसे शिक्षकों के साथ अन्याय बताया। शिक्षकों की चॉकडाउन हड़ताल से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। वह बच्चों के भविष्य के प्रति चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें