स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के 94 ग्राम पंचायतों में वैकल्पिक व्यवस्था कर 30 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली न होने से लोगों के जरूरी काम दिन में ठप रहे। बारिश में कई मकानों की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई है। इससे मकान खतरे की जद में आ गया है।
भारी बारिश में स्याल्दे फिटर से देघाट पावर हाऊस व बाजखेत को जाने वाली 11 हजार केवी विद्युत लाइन के कई बिजली के खंभे बुधवार को हुई बारिश के दौरान नदी में बह गए थे। इससे स्याल्दे विकासखंड के 94 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बृहस्पतिवार को भी दिनभर बिजली गुल रही। यूपीसीएल ने वैकल्पिक व्यवस्था में देर शाम करीब 7:50 बजे प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की। इधर बारिश से कई गांवों में मकानों की सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई है। इससे कई मकानों को खतरा बना हुआ।
दो घंटे बंद रहा भतरौंजखान - रामनगर मार्ग
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। धनगढ़ी गधेरे के उफान पर आने से भतरौंजखान - रामनगर मोटर मार्ग दो घंटे बंद रहा। बारिश के चलते भतरौंजखान - भिकियासैण मार्ग भी कुछ देर बाधित रहा।