फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नए कलक्ट्रेट को जोड़ने वाला पैदल मार्ग ध्वस्त

Fri, 08 Aug 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
भारी बारिश से ध्वस्त कलक्ट्रेट को जोड़ने वाला पैदल मार्ग। स्रोत-जागरुक पाठक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश से नए कलक्ट्रेट को जोड़ने वाला पैदल मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इससे आसपास के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। जिलें में एक राज्य मार्ग समेत कुल पांच सड़कें यातायात के लिए बंद है। इससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


अतिवृष्टि के कारण अल्मोड़ा-कोसी मार्ग से नए कलक्ट्रेट को जाने वाला शार्ट पैदल मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। आसपास के दो भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते एक-दो सालों से नए कलक्ट्रेट के पास स्यालीधार वाले मोटर मार्ग में 30 से 40 फीट पहाड़ खोद कर पार्किंग की दीवार बनाई जा रही है। तब से जमीन धंसती रही। अब पूरा रास्ता ही ध्वस्त हो गया है। आसपास के मकान की चहारदीवारी भी गिर गई है। भारी बारिश होने पर बड़ा हादसा होने की आशंका है। स्थानीय लोगों के घर से बाहर-भीतर जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। पार्किंग के ऊपर से जिला न्यायालय के न्यायाधीशों के भी आवास हैं। ये खतरे की जद में हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता जमन सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य जमन सिंह बिष्ट, बाड़ी के प्रधान किशन सिंह बिष्ट सहित स्थानीय लोगों ने ध्वस्त मार्ग का जल्द पुनर्निर्माण करने की मांग की। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक मेहलचौरा-बछुवाबाण-चौखुटिया राज्य मार्ग-33, भाकुड़ा-तल्ली चनौली मोटर मार्ग, सुमनलता-बडौला मोटर मार्ग, भगोती-चिमटा मोटर मार्ग, ताड़ीखेत-ऊनी मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद है। इधर बृहस्पतिवार को बारिश बंद होने से लोगों ने राहत महसूस की। दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले 24 घंटे में हुई बारिश (एमएम में)

अल्मोड़ा-10.5

रानीखेत-15

भिकियासैंण-6

सल्ट-5.5

चौखुटिया-20

द्वाराहाट-10

सोमेश्वर-8

भैंसियाछाना-6

शीतलाखेत-6.5

ताकुला-8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें