फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जल कर में प्रतिवर्ष वृद्धि करने पर गुस्सा

Thu, 07 Aug 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित प्रधान कार्यालय सभागार में बुधवार को बैठक हुई। पूर्व सैनिकों ने जल कर में प्रतिवर्ष वृद्धि करने पर नाराजगी जताई। साथ ही बाजार में बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि दोपहिया वाहनों की तेज गति पर लगाम लगाई जाए। लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सितंबर माह में कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और माताओं के लिए रैली प्रस्तावित है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रात: नौ बजे झंडा रोहण किया जाएगा। उत्तरकाशी के धराली में आपदा के मृतकों के प्रति शोक जताया। विधिक सेवा प्राधिकरण के संदीप नेगी ने साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया। प्राधिकरण की ओर से 13 सितंबर को कचहरी परिसर में लोक अदालत होगी। संरक्षक मोहन सिंह अल्मियां, जीवन नाथ वर्मा, राजेंद्र सिंह साही, मोहन सिंह बिष्ट, नंदन लाल साह, मनमोहन वर्मा, देवेंद्र लाल साह, शरत कुमार, सुधीर जोशी, पूरन सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें