अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग को छोड़कर दूसरे सैनिक संगठन में शामिल हुए पूर्व सैनिक अब घर वापसी करना चाहते हैं। पूर्व सैनिकों के संगठित होने से सैनिक लीग को मजबूती मिलेगी।
पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित हुई बैठक में अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष सूबेदार आनंद सिंह बोरा ने पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी के समक्ष प्रस्ताव रखा। कहा कि विचारों की भिन्नता के कारण पूर्व में कुछ सैनिकों ने पूर्व सैनिक लीग को छोड़ दिया था। सैनिक लीग को छोड़कर जाने वाले पूर्व सैनिकों को सैनिक लीग में वापस लिया जाए। सैनिक लीग के पदाधिकारियों और सदस्यों ने निर्णय लिया कि संगठन की एकता और पूर्व सैनिकों के हितों के लिए एक मंच पर आना जरूरी है। संगठन को छोड़कर जाने वाले पूर्व सैनिक वैचारिक मतभेद भुलाकर आगामी छह जुलाई को आहूत मासिक बैठक में भागीदारी करें। नियमानुसार लीग की सदस्यता दिलाई जाएगी। वहां पूरन मेहता, आशीष वर्मा, पूरन लोहनी, मनमोहन वर्मा, आनंद बोरा, पूरन तिवारी, मोहन अल्मियां, सुधीर जोशी, मोहन बिष्ट, आनंद सिंह, राजेंद्र शाही, गजेंद्र साह आदि मौजूद रहे।