फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बेतरतीब खड़े वाहनों से एनटीडी मार्ग पर लग रहा जाम

Sat, 07 Jun 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहन जाम की समस्या बढ़ा रहे हैं। मार्ग पर दोनों तरफ वाहन जहां-तहां खड़े रहते हैं। इस कारण अक्सर इस मार्ग पर जाम लगता है। खास कर शाम के समय लंबा जाम लग जाता है। इससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम के चलते कई बार रोगी को ला रहा वाहन भी फंस जाता है। इससे मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाता है और उसकी जान खतरे में रहती है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि शाम को अधिक जाम लगता है। उन्होंने मार्ग में लगातार पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें