फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्लाह की याद से माहौल रूहानी, अमन-चैन की दुआ मांगी

Sat, 07 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत जामा मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) के मौके पर जामा मस्जिद रानीखेत में शनिवार सुबह नमाज़ अदा की गई। इमाम लईक अहमद साहब ने नमाज़ पढ़ी। ठंडी फिज़ा और अल्लाह की याद से माहौल रूहानी बन गया।
विज्ञापन


नमाज़ के बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिद के सदर मोहम्मद इरफान ने बताया कि नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बकरा ईद हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की कुर्बानी की याद में मनाई जाती है। यह दिन त्याग, समर्पण और इंसानियत की सीख देता है। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने मुल्क की सलामती, अमन-ओ-चैन और भाईचारे के लिए दुआ कराई। वहां मोहम्मद अफ़ज़ल, सोनू सिद्दीकी, जुबैद अहमद, शकील अहमद, मोहम्मद ईशान, मोहम्मद शाहनवाज़, नईम खान, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद अरबाज़, मोहम्मद मोईन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें