डीडीए के विरोध में अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते लोग।
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोग लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं लेकिन अब तक जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया है। जन भावनाओं के मद्देनजर प्राधिकरण को शीघ्र समाप्त किया जाना चाहिए। भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी अधिकार नगर निगम को दिया जाना चाहिए। जब तक प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत समाप्त नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, ललित मोहन पंत, लक्ष्मण भंडारी, चंद्रशेखर सिंह, बहादुर रौतेला, अख्तर हुसैन, महेश आर्या, शहाबुद्दीन, प्रत्येश पांडे, रोबिन मनोज भंडारी आदि बैठे। संवाद