फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले पुराने पुल के मरम्मत कार्य को आदेश का इंतजार

Tue, 27 May 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले पुराने पुल की मरम्मत मंगलवार को शुरू नहीं हो सकी। तालमेल के अभाव के चलते दिन भर असमंजस बना रहा। मजदूर दिन भर मरम्मत कार्य शुरू होने का इंतजार करते रहे। अभी यातायात के लिए पुल खुला है।
विज्ञापन

चौखुटिया में रामगंगा नदी पर पुल का नव निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू नहीं हो सका। ठेकेदार के कर्मचारी, मजदूर, जेसीबी और ट्रैक्टर आदि कार्य की शुरुआत का इंतजार करते रहे। ठेकेदार ने बताया कि जिलाधिकारी का आदेश नहीं मिला है। इसलिए पुल बंद करने संबंधी आदेश मिलने के बाद ही काम शुरू होगा। मामले में विभाग के होमवर्क की कमी के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रशासन के बीच तालमेल का अभाव दिखा l इसके चलते लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही। सूत्रों के मुताबिक डीएम ने एनएच के अधिकारियों से पुल के मरम्मत कार्य का प्लान मांगा है। अनुमति मिलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
एनएच की पूरी तैयारी है। मरम्मत का ढांचा 30 प्रतिशत बना लिया गया है। जिलाधिकारी ने पुल मरम्मत कार्य का प्लान मांगा है। अनुमति मिलने के बाद पुल मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 20 दिनों में निर्माण कार्य पूरा कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता एनएच खंड रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें