फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना

Tue, 27 May 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने मंगलवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने का शासनादेश जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के मानकों के चलते नए भवनों का निर्माण करने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया जाएगा, धरना जारी रहेगा। धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, महेश चंद्र आर्या, ललित मोहन पंत, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रत्येश कुमार पांडे, हेम जोशी, चंंद्रमणि भट्ट, भारत रत्न पांडे बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें