फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक करोड़ से अधिक का घोटाला करने वाला पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एलआरसाह रोड स्थित नैनीताल बैंक में धोखाधड़ी से लोन की बैंक लिमिट को बढ़ाकर बैंक में एक करोड़ से अधिक का घोटाला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बीते माह 14 अप्रैल को नगर के एलआरसाह रोड स्थित नैनीताल बैंक के मैनेजर चंद्रशेखर तिवारी ने पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने पूर्व प्रबंधक और दो अन्य पर आपराधिक षड़यंत्र रचकर धोखाधड़ी से लोन की बैंक लिमिट को बढ़ाकर नैनीताल बैंक से कुल 1,01,67,890 रुपये का ऋण प्राप्त कर बैंक को हानि पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस मामले में कोतवाली में धारा 318(4)/61(2)/316(5) बीएनएस में केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में आरोपियों की दबोचने में जुटी थी। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम को इस मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार को पूर्व प्रबंधक राहुल पंत निवासी त्यूनरा निकट गोपालधारा अल्मोड़ा को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि अन्य वांछित अपराधियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस टीम में बेस चौकी प्रभारी बृजमोहन भट्ट, कपिल राठी, हरदीप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें