फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मैनोली गांव के ग्रामीण आंदोलन पर अडिग

Thu, 08 May 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ब्लॉक के राजस्व गांव मैनोली के ग्रामीणों का आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। गांव के जन मिलन केंद्र में चल रहे आंदोलन के तहत क्रमिक अनशन में दयाल चंद्र उपाध्याय और प्रकाश चंद्र उपाध्याय बैठे।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत बिछाई पाइप लाइनों को मुख्य टैंक से जोड़कर पेयजलापूर्ति करने की मांग के लिए ग्रामीण आंदोलित हैं। यह मांग ग्रामीण काफी समय से उठा रहे हैं। मांग की अनसुनी से ग्रामीण आक्रोशित हैं। उन्होंने फिर दोहराया है कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन का कदम उठाने से भी ग्रामीण नहीं हिचकेंगे। क्रमिक अनशन के अलावा शंभू दत्त उपाध्याय, नवीन मैनाली, ओम प्रकाश, लीलाधर उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, तारा दत्त उपाध्याय आदि धरने पर बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें