फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब की पहाड़ी से गिरा मलबा

Sun, 04 May 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
क्वारब में अल्मोड़ा— हल्द्वानी एनएच पर मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्वारब की पहाड़ी से मलबा गिरने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग एक घंटा बंद रहा। इस दौरान नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। चार जिलों के यात्री फंसे रहे। जेसीबी के मलबा हटाने के बाद मार्ग यातायात के लिए सुचारू हुआ।
विज्ञापन

क्वारब की पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है। शनिवार को पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरा। इस कारण दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक मार्ग यातायात के लिए ठप रहा। इस दौरान हल्द्वानी से पहाड़ की तरफ आ रहे और अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ जा रहे वाहनों की नदी के आरपार लंबी कतार लग गई।
अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल तीन जिलों के यात्री एक घंटा फंसे रहे। तेज धूप में यात्रियों का पसीना छूट गया। जेसीबी मलबा हटाने लगी तो पहाड़ी से रुक-रुक कर फिर मलबा गिरने लगा। इससे मलबा हटाने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद जेसीबी से मलबा हटाया गया तब जाकर डेढ़ बजे बाद मार्ग यातायात के लिए खुल पाया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
यात्रियों ने बताया कि क्वारब की पहाड़ी से अभी भी खतरा बना है। वहां पर रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है। ऐसे में मार्ग कभी भी बंद हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें